Monday, August 3, 2026
Homeदेशवैष्‍णो देवी यात्रा आज से बंद, एक अलर्ट पर श्राइन बोर्ड ने...

वैष्‍णो देवी यात्रा आज से बंद, एक अलर्ट पर श्राइन बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Vaishno Devi Yatra News: हर साल बड़ी तादाद में श्रद्धालु माता वैष्‍णो देवी के दर्शन-पूजन करते हैं. इस बार का मानसून सीजन इस पवित्र यात्रा के लिए काफी खतरों भरा रहा है. यात्रा मार्ग पर लैंडस्‍लाइड की वजह से व्‍यापक नुकसान हुआ था.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जम्‍मू संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके बाद यात्रा को रोक दिया गया. (फाइल फोटो)

Vaishno Devi Yatra News: माता वैष्‍णो देवी के लाखों-करोड़ों भक्‍तों के लिए इस साल लगातार अशुभ समाचार आ रहे हैं. अगस्‍त महीने के आखिरी सप्‍ताह में बहुत भारी बारिश की वजह से भीषण लैंडस्‍लाइड हुआ. वैष्‍णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्‍खलन की वजह से जानमाल का व्‍यापक नुकसान हुआ था. तकरीबन 3 दर्जन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. यात्रा मार्ग को दुरुस्‍त करने में काफी दिन लगे थे, तब जाकर यात्रा फिर से शुरू हो सकी थी. अब एक बार फिर से माता वैष्‍णो देवी की यात्रा को स्‍थगित करना पड़ा है. इस बार भी खराब मौसम की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है. वैष्‍णो देवी की यात्रा 5 अक्‍टूबर 2025 यानी रविवार से तीन दिनों तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है. मौसम का मिजाज ठीक रहा तो श्रद्धालु 8 अक्‍टूबर से फिर से माता के दर्शन के लिए जा सकेंगे.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) जम्‍मू संभाग में 5 अक्‍टूबर से मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है. भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है. रियासी में भी मौसम के तेवर काफी तल्‍ख रहने की संभावना जताई गई है. ऐसे में माता वैष्‍णो देवी यात्रा के आधार‍ शिविर कटड़ा में भी मौसम के खराब रहने का अंदेशा है. IMD के अलर्ट को देखते हुए श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए यात्रा को अस्‍थाई तौर पर रोकने की घोषणा की है, ताकि किसी तरह का कोई खतरा न पैदा होने पाए.

इस वजह से रोकनी पड़ी यात्रा

IMD ने जम्‍मू संभाग में तीन दिनों तक मौसम खराब होने की भविष्‍यवाणी की है. मध्‍यम से तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम के तेवर तल्‍ख होने की चेतावनी के बाद श्री माता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने पवित्र यात्रा को 5,6 और 7 अक्‍टूबर 2025 तक के लिए रोक दिया है. अब माता वैष्‍णो देवी की यात्रा 8 अक्‍टूबर से शुरू होगी, वो भी यदि मौसम ने साथ दिया तो. यदि मौसम के तेवर बदले रहे तो यात्रा पर रोक की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है. मौसम में एक बार‍ फिर से हलचल होनी शुरू हो गई है. इसका असर जम्‍मू-कश्‍मीर के कई इलाकों पर भी पड़ने की संभावना है. वेदर एक्‍सपर्ट ने बारिश होने की संभावना जताई है.

क्‍या बोले श्राइन बोर्ड के CEO

श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने एक्‍स हैंडल से पोस्‍ट कर यात्रा को स्‍थगित करन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई गई है, ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. पिछले दिनों कटड़ा से भवन तक जाने वाले रास्तों पर कई जगह चट्टानें खिसकने और पानी भरने जैसी घटनाएं सामने आई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा था. श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवधि में यात्रा की योजना न बनाएं और मौसम सामान्य होने के बाद ही दर्शन के लिए आएं.

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

वैष्‍णो देवी यात्रा आज से बंद, एक अलर्ट पर श्राइन बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments