Friday, August 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानसड़क पर केमिकल का पानी बहाया, आरोपी गिरफ्तार: वीडियो सामने आने...

सड़क पर केमिकल का पानी बहाया, आरोपी गिरफ्तार: वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान; आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज – Jodhpur News




जोधपुर में सड़क पर केमिकल युक्त जहरीला पानी खाली करने पर एक ट्रैक्टर ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई बासनी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-टैंकर जब्त कर ड्राइवर जोगा (50) पुत्र हरजी मीणा निवासी मीणाों का बास, घाणा जालौर को सोमवार को गिरफ्तार किया। बता दें कि जोजरी-बांडी-लूणी नदी प्रणाली में अवैध अंडरग्राउंड पाइपलाइन और इंडस्ट्रियल वेस्ट बहाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त है। इसी बीच 3 अगस्त को सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में एक ट्रैक्टर ड्राइवर सड़क पर ही इंडस्ट्रियल पानी खाली करता नजर आ रहा था। इस पर बासनी थाने के SI गजेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल दिनेश नायल और भागीरथराम ने ट्रैक्टर के नंबर और ड्राइवर के हुलिए के आधार पर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना के संबंध में बासनी थाने में मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच एडिशनल डीसीपी वेस्ट प्रवीण कुमार कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने नदियों और आम सड़कों पर अवैध रूप से जहरीला इंडस्ट्रियल पानी बहाने वालों को चेतावनी दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments