विक्रांत मैसी को फिल्म ’12th फेल’ के लिए सराहना मिली थी. वरिष्ठ पत्रकार सुभाष के झा ने एक सूत्र के हवाले से कहा, ‘विक्रांत मैसी की परफॉर्मेंस ’12th फेल’ में उन्हें नेशनल पुरस्कार दिला रहा है, यह तय है.’ सूत्र ने यह भी बताया, ‘बेस्ट एक्ट्रेस के नेशनल पुरस्कार के लिए रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में अपने रोल के लिए मजबूत दावेदार हैं और साउथ सिनेमा की दो एक्ट्रेसेज भी इस दौड़ में हैं.’
‘केरल स्टोरी’ को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड: सुदीप्तो सेन ने ‘केरल स्टोरी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है. सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड उर्वशी को उल्लोजुक्कु (अंडरकरंट) और जानकी बोडीवाला को वश (हिप्नोसिस) के लिए दिया गया है. सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी दो सितारों- विजयाराघवन को ‘पूकालम’ और मुथुपेट्टई सोमु भास्कर को ‘पार्किंग’ के लिए दिया गया.
विक्रांत मैसी हमेशा से जीतना चाहते थे अवॉर्ड: विक्रांत मैसी के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतना एक सपने का सच होने जैसा है. एक्टर ने ‘न्यूज18 शोशा’ को बताया था, ‘मैं बचपन से एक्टर बनना चाहता था, मैंने हमेशा नेशनल अवॉर्ड जीतना चाहा, क्योंकि यह भारत में एक एक्टर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है, राष्ट्रपति द्वारा अवॉर्ड मिलना.’
विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ ने जीते बेस्ट मेकअप और कॉस्ट्यूम अवॉर्ड्स: विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ ने बेस्ट मेकअप और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अवॉर्ड्स जीते हैं. श्रीकांत देसाई ने मेकअप के लिए अवॉर्ड जीता है, जबकि सचिन लोवालेकर, दिव्या गंभीर और निधि गंभीर ने कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए अवॉर्ड जीता है. ‘सैम बहादुर’ ने नेशनल, सोशल और इन्वॉयर्नमेंटल मूल्यों को बढ़ावा देने वाली बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी जीता. फिल्म की तीसरी जीत है.
सान्या मल्होत्रा की ‘कटहल’ ने जीता बेस्ट हिंदी फिल्म अवॉर्ड: सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री’ ने फीचर फिल्म्स कैटेगरी में बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड जीता है. इस फिल्म का निर्देशन यशोवर्धन मिश्रा ने किया है और यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.
फ्लावरिंग मैन ने जीता बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म का पुरस्कार: फ्लावरिंग मैन (हिंदी) ने बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है. इसे सौम्यजीत घोष दस्तिदार ने निर्देशित किया है और फिल्म और टेलीविजन संस्थान ऑफ इंडिया ने इसे प्रोड्यूस किया है.
उत्पल दत्ता ने जीता बेस्ट फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार: उत्पल दत्ता (असमिया) ने सिनेमा, विशेष रूप से असमिया सिनेमा पर अपने लेखन के लिए बेस्ट फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार जीता है.

