Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुड'कोई छोटी-मोटी सर्जरी नहीं', 1-2 महीने में ठीक होगी शाहरुख खान के...

‘कोई छोटी-मोटी सर्जरी नहीं’, 1-2 महीने में ठीक होगी शाहरुख खान के कंधे की चोट, बताए 1 हाथ से काम करने के फायदे


Last Updated:

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने आज आर्यन खान की अपकमिंग नेटफ्लिक्स सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए. उन्होंने शो की होस्टिंग की. उन्होंने अपने फैंस और ऑडियंस से बेटे के लिए आशीर्वाद मांगा. साथ ही अपने कंधे की चोट के बारे में बात की.

SRK Bads of Bollywood

आर्यन खान के डेब्यू शो ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई के अंधेरी में वाईआरएफ स्टुडियो में हुआ. इस इवेंट कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए. शाहरुख इस खास मौके पर हाथ में पट्टी पहने दिखाई दिए. उनके कंधे पर चोट लगी है. आराम करने के बजाय वह बेटे आर्यन खान के खास पल में शामिल हुए. (फोटो साभारः पीटीआई)

Preview launch

शाहरुख खान ने’बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत की और अपनी चोट के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, “मुझे कंधे में चोट लगी थी, जिसके लिए सर्जरी करानी पड़ी थी. यह कोई छोटी-मोटी सर्जरी नहीं थी.” (फोटो साभारः पीटीआई)

Preview launch

शाहरुख खान ने आगे कहा, “बल्कि एक बड़ा और लंबा प्रोसेस था. पूरी तरह ठीक होने में 1 से 2 महीने का समय लगेगा.” उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, “लेकिन नेशनल अवॉर्ड लेने के लिए मेरा एक हाथ ही काफी है.” (फोटो साभारः पीटीआई)

Preview launch

शाहरुख खान ने आगे कहा, “मैं एक हाथ से काफी कुछ कर सकता हूं, जैसे – खाना खा सकता हूं, दांत साफ कर सकता हूं, या खुजली करना. बस एक चीज ऐसी है जिसमें मेरे दोनों हाथ भी कम पड़ते हैं, और वो है आप सबके प्यार को समेटना.” (फोटो साभारः पीटीआई)

Preview launch

शाहरुख खान को यह चोट उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान लगी थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत अमेरिका ले जाया गया. उन्होंने ‘किंग’ की शूटिंग बीच में छोड़ दी और करीब एक महीने का ब्रेक लिया. (फोटो साभारः पीटीआई)

Preview launch

बता दें, शाहरुख खान को उनके 33 साल लंबे करियर में पहली बार बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. ‘जवान’ फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की घोषणा के बाद शाहरुख ने अपने फैन्स के लिए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह चोटिल नजर आ रहे थे. (फोटो साभारः पीटीआई)

Preview launch

शाहरुख खान ने कहा था,”मैं बेहद आभार और विनम्र महसूस कर रहा हूं. राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना मेरे लिए एक ऐसा पल है जिसे मैं जीवनभर याद रखूंगा. मैं जूरी, चेयरमैन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे इस सम्मान के लायक समझा.” (फोटो साभारः पीटीआई)

Preview launch

शाहरुख खान ने आगे कहा, “मैं अपने सभी निर्देशकों और लेखकों का धन्यवाद करता हूं, खासकर साल 2023 के लिए राजू सर, सईद और उनकी ‘जवान’ की पूरी टीम का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे इस अवॉर्ड के लिए मौका दिया.” (फोटो साभारः पीटीआई)

homeentertainment

‘कोई छोटी-मोटी सर्जरी नहीं’, 1-2 महीने में ठीक होगी शाहरुख खान के कंधे की चोट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments