Friday, April 24, 2026
Homeदेश'पीड़ा और गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं', पीएम मोदी का राष्ट्र के...

‘पीड़ा और गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं’, पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन


PM Narendra Modi Ka Sambodhan Speech LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करने जा रहे हैं. रात 8:30 बजे जब वह देश के सामने आएंगे, तो महिला आरक्षण पर बात होगी. तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने बता दिया कि राष्ट्र के नाम संबोधन इसी विषय पर होगा. उन्होंने कहा कि देश के लिए हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. प्रधानमंत्री ने बताया कि इस बिल को पास कराने के लिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सभी दलों से बात की थी. मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें इस बिल का कोई राजनीतिक श्रेय नहीं चाहिए. उनका मकसद केवल महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाना है. शुक्रवार को ही लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन बिल जरूरी बहुमत न मिलने की वजह से गिर गया था. विपक्ष के कड़े विरोध और वोटिंग के दौरान जादुई आंकड़े तक न पहुंच पाने के बाद सरकार के पास अब क्या विकल्प बचे हैं, इसका खुलासा आज रात हो सकता है. सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी विपक्ष के नकारात्मक रुख और महिला सशक्तिकरण की राह में आए इस रोड़े पर देश से सीधा संवाद कर सकते हैं.

PM Narendra Modi Address to the Nation LIVE | पीएम नरेंद्र का राष्ट्र के नाम संबोधन लाइव

PM Modi Ka Sambhodhan LIVE: ‘देखते हैं आगे क्या होगा’, महिला आरक्षण पर बोले राज्यसभा सांसद

राज्यसभा सांसद पी.टी. उषा ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, ‘हमें उम्मीद थी कि महिला आरक्षण लागू हो जाएगा. बहुत दुख हुआ. हमने महिलाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश की. अभी बिल पारित नहीं हो पाया. देखते हैं आगे क्या होगा.’

PM Narendra Modi Ka Sambodhan LIVE: रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करूंगा, DMK ने सीटों पर झूठा डर फैलाया – पीएम मोदी

कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह आज रात 8.30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे और इस मुद्दे पर विस्तार से बात करेंगे. उन्होंने DMK पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई उपलब्धि या असली मुद्दा नहीं है, इसलिए उन्होंने तमिलनाडु की सीटों में कमी का झूठा डर फैलाया. मोदी ने कहा कि आनुपातिक प्रतिनिधित्व बनाए रखने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन DMK ने यू टर्न ले लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि DMK और कांग्रेस महिलाओं के आगे बढ़ने से परेशान हैं और परिवारवादी राजनीति को बढ़ावा देते हैं.

PM Narendra Modi Ka Sambodhan Speech LIVE: पीएम मोदी ने तमिलनाडु में जाहिर की अपनी पीड़ा

कोयंबटूर(तमिलनाडु): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज अपनों के बीच मैं अपनी पीड़ा और अपना गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं. 2023 में हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया और इस महीने की 16 तारीख को हम संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के लिए महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आए. मैंने सभी पार्टियों से इसका समर्थन करने का अनुरोध किया. लेकिन DMK, कांग्रेस और उनके साथियों ने इसे नफरत और ओछी राजनीति का टारगेट बना लिया. अगर ये बिल पारित हो जाता तो तमिलनाडु की बहुत सारी महिलाएं विधायक और सांसद बन पाती. लेकिन DMK ऐसा नहीं होने देना चाहती.’

PM Modi Sambodhan LIVE: महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?

तमिलनाडु के कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक महिला आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि इस बिल को पास कराने के लिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से सभी दलों से बात की थी. मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें इस बिल का कोई राजनीतिक श्रेय नहीं चाहिए. उनका मकसद केवल महिलाओं को उनका हक और अधिकार दिलाना है.

PM Modi Sambodhan Speech LIVE: ‘यह महिलाओं का अपमान, अधिकारों का हनन’ जी किशन रेड्डी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

संविधान 131वां संशोधन बिल लोकसभा में पास न होने पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि यह सभी महिलाओं का अपमान है और उनके अधिकारों का हनन हुआ है. रेड्डी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों से महिला आरक्षण का विरोध किया है, चाहे वह पी वी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी या नरेंद्र मोदी का दौर रहा हो. उन्होंने कहा कि महिलाएं इसका जवाब अपने वोट से देंगी.

PM Modi Sambodhan Speech LIVE: ‘विपक्ष ने महिलाओं के खिलाफ साजिश रची, बिल गिरने पर जश्न मनाया’ बोलीं कंगना रनौत

कोलकाता: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मिलकर महिलाओं के खिलाफ साजिश रची और बिल पास नहीं होने दिया. रनौत ने आरोप लगाया कि बिल गिरने के बाद विपक्ष ने जश्न मनाया, तालियां बजाईं और खुशी जताई. उन्होंने इसे महिलाओं के साथ विश्वासघात बताया और कहा कि देश की जनता इसे देख रही है.

PM Modi To Address Nation LIVE: विपक्ष के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा एनडीए

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा संविधान संशोधन बिल लोकसभा में गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने देशभर में विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन का फैसला किया. पार्टी का आरोप है कि विपक्ष ने महिलाओं के आरक्षण को रोककर आधी आबादी के साथ अन्याय किया. केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में महिला सांसदों और मंत्रियों को राज्यवार प्रदर्शन और प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिम्मेदारी दी गई. दिल्ली सहित कई राज्यों में महिला मोर्चा सक्रिय रहेगा. पार्टी का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के जरिए महिलाओं के अधिकारों की आवाज मजबूत की जाएगी और जनता के सामने विपक्ष की भूमिका रखी जाएगी.

PM Modi Address To The Nation LIVE: ‘यह एनडीए के लिए नहीं, लोकतंत्र और आधी आबादी के लिए काला दिन’, बोलीं अनुप्रिया पटेल

महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि 131वां संविधान संशोधन बिल महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए था और 2029 से इसका असर दिखना था. परिसीमन को सिर्फ बहाना बनाया गया और जनता को भ्रमित किया गया. सरकार ने सभी राज्यों के लिए संतुलित सीट वृद्धि का आश्वासन दिया था, फिर भी विपक्ष ने बिल को रोक दिया. पटेल ने कहा कि इससे महिलाओं के अधिकारों पर चोट पहुंची है और अब महिलाएं अपने वोट से जवाब देंगी.

PM Modi to Address Nation LIVE: ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री फिर झूठ का जाल फैलाने वाले हैं. बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में जो लोग पहले दंगे भड़काते थे, वही आज देश के नेता बन गए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है और जनता सब देख रही है.

PM Modi Speech LIVE: पीएम मोदी के संदेश से पहले पीयूष गोयल का DMK-कांग्रेस पर हमला

ऊटी, नीलगिरी: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने DMK और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये दल महिला विरोधी हैं और महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहते. गोयल ने एम के स्टालिन पर आरोप लगाया कि वे तमिलनाडु के लोगों को गुमराह कर रहे हैं और देश को नॉर्थ-साउथ में बांटने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि परिसीमन में सभी राज्यों के लिए समान अनुपात में सीटें बढ़ाने का प्रावधान था, लेकिन विपक्ष ने विधेयक पारित नहीं होने दिया.

PM Modi Address To The Nation LIVE: स्मृति ईरानी का विपक्ष पर तीखा हमला, महिला सम्मान पर उठाए सवाल

नई दिल्ली में भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने संविधान 131वां संशोधन बिल लोकसभा में पास न होने पर विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि देश ने विपक्ष का जश्न देखा, जिसने एक साधारण महिला की राजनीतिक इच्छाओं को कुचलने का प्रयास किया. ईरानी ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं की आकांक्षाओं को दबाया और इसका उत्सव मनाया. उन्होंने चेतावनी दी कि जनता हर नेता का चेहरा याद रखेगी. उन्होंने इसे युवाओं और महिला सम्मान से जुड़ा बड़ा मुद्दा बताया.

PM Modi Address To Nation Timing: पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आप कहां देख और सुन सकते हैं?

लोगों के पास PM मोदी का भाषण देखने के लिए कई विकल्प होंगे. भाषण का सीधा प्रसारण न्यूज18 के सभी चैनलों के साथ ही दूरदर्शन पर उपलब्ध होगा. पीएम मोदी के स्पीच को प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के YouTube चैनल के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और PMO के X हैंडल पर भी सुना जा सकता है. यहां क्लिक कर डिटेल में जानें

PM Modi’s Address to Nation Today Time: राष्ट्र के नाम संबोधन में रात 8.30 बजे क्या बोलेंगे पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं. यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब विपक्ष ने संसद में महिला आरक्षण बिल को रोक दिया है. पीएम मोदी ने शनिवार सुबह कैबिनेट मीटिंग में विपक्ष के रवैये पर नाराजगी जताई. प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष को इस फैसले पर ‘जिंदगी भर पछताना पड़ेगा.’ राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पीएम मोदी इस मुद्दे पर कोई बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. महिला आरक्षण को लेकर सरकार की अगली रणनीति क्या होगी, इसका खुलासा आज रात पीएम मोदी के राष्‍ट्र के नाम संदेश में हो सकता है.

Women Reservation Bill Update: महिला आरक्षण बिल पारित न होने पर बीजेडी ने क्या कहा?

दिल्ली: संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पारित न होने पर BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा, ‘BJD हमेशा महिला सशक्तिकरण के साथ खड़ी रही है. हम परिसीमन के द्वारा ओडिशा की राजनीतिक शक्ति कम करने के बिल्कुल खिलाफ हैं. ओडिशा के लोगों ने देखा है कि कौन उनके हक के लिए लड़ा है और कैसे भाजपा ने ओडिशा के अधिकारों के साथ समझौता किया है. भाजपा का चेहरा ओडिशा के लोगों के सामने उजागर हो गया है. BJD हमेशा ओडिशा के लोगों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी.’

PM Narendra Modi Speech LIVE Update: पीएम ने इससे पहले कब-कब देश को संबोधित किया?

पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं. वह इससे पहले 12 सालों में 13 बार देश को संबोधित कर चुके हैं. सबसे पहले, पीएम मोदी नवंबर 2016 में देश के सामने आए थे और आधी रात से नोटबंदी का ऐलान कर दिया था. इसके बाद कई मौकों जैसे कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A खत्म करने, कृषि कानून की वापसी, कोविड महामारी, लॉकडाउन समेत कई मौकों पर पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन दिया है. पढ़ें पूरी खबर

Delhi BJP Protest LIVE: मनोज तिवारी हुए भावुक

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान विजुअल्स में पुलिस महिला कार्यकर्ताओं को हटाते हुए दिखी. मनोज तिवारी ने भावुक होते हुए कहा कि जब बिल गिरा, तो पीएम मोदी ने अपने आंसुओं को बड़ी मुश्किल से रोका. उन्होंने सपा और कांग्रेस पर देश की महिलाओं को चैलेंज करने का आरोप लगाया. तिवारी ने कहा कि पीएम ने महिलाओं को आरक्षण दिलाने की ठानी है और जनता इसे याद रखेगी. पुलिस ने सुरक्षा घेरा तोड़कर आगे बढ़ रहे नेताओं को हिरासत में लेकर स्थिति को संभालने की कोशिश की. फिलहाल दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है और राहुल गांधी के घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात है.

PM Modi Address To Nation LIVE: महिला आरक्षण बिल गिरने से आगबबूला बीजेपी

PM Modi Address To Nation LIVE: पीएम मोदी के रात 8.30 बजे होने वाले संबोधन पर सबकी नजरें टिकी हैं. लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने को बीजेपी ने महिलाओं के साथ बड़ा विश्वासघात बताया है. बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी ने महिलाओं की पीठ में छुरा घोंपा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष चाहता है कि महिलाएं सिर्फ वोट देने तक सीमित रहें.

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने श्रेय देने तक की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस ने राजनीति की. इस प्रदर्शन में मनोज तिवारी और रेखा गुप्ता जैसे दिग्गज नेता भी शामिल हुए. बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष ने देश की आधी आबादी के अधिकारों को छीनने का काम किया है.

BJP Protest Against Rahul Gandhi LIVE: पीएम के संबोधन से पहले राहुल के घर के बाहर भारी बवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से ठीक पहले राहुल गांधी के आवास के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला. बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं और सांसदों ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल (131वां संविधान संशोधन) गिरने के विरोध में मार्च निकाला. इस दौरान माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि पुलिस को पानी की बौछारें यानी वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा.

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज, केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे और कमलजीत सहरावत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. राहुल गांधी के घर की ओर बढ़ते प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस नेता का पुतला भी फूंका.

PM Modi Address To Nation LIVE: दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में गिरने के बाद बीजेपी सांसदों और महिला विंग ने मोर्चा खोल दिया है. पुलिस ने रक्षा खडसे और बांसुरी स्वराज समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और राहुल गांधी का पुतला भी फूंका गया.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments