Friday, May 8, 2026
Homeफूडसुबह-सुबह आलू-दाल की गरमा-गरम कचौड़ी की खुशबू से महक उठता है फिरोजाबाद,...

सुबह-सुबह आलू-दाल की गरमा-गरम कचौड़ी की खुशबू से महक उठता है फिरोजाबाद, जाने खासियत


Last Updated:

फिरोजाबाद की सुबह गरमा-गरम कचौड़ियों की खुशबू से शुरू होती है. यहां लोग चाय-नमकीन से ज्यादा आलू और दाल की खस्ता कचौड़ियां खाना पसंद करते हैं. सिर्फ 12 रुपये में मिलने वाली ये टेस्टी कचौड़ियां शुद्ध मसालों, आलू की सब्जी और रायते के साथ परोसी जाती हैं, जिनका स्वाद लोगों को बार-बार दुकान तक खींच लाता है.

फिरोजाबाद. सुबह के नाश्ते की बात की जाए तो लोग चाय, नमकीन और जूस ही पसंद करते हैं, लेकिन यूपी के फिरोजाबाद में लोग सुबह नाश्ते में कचौड़ियां खाना पसंद करते हैं. वही कचौड़ियों का नाश्ता फिरोजाबाद का फेमस लोकल फूड है. सुबह होते ही दुकानों पर कचौड़ियां बनना शुरू हो जाती है और लोग खाने के लिए आने लगते हैं. वही इन कचौड़ियों को काफी टेस्टी बनाया जाता है, जिसे एक बार खाने के बाद लोग दोबारा जरूर आते हैं. फिरोजाबाद में लोग सुबह नाश्ते में कचौड़ियां खाना पसंद करते हैं. कचौड़ियों की दुकान करने वाले राजू ने लोकल 18 को बताया कि उनके यहां 35 साल से कचौड़ियों का काम हो रहा है. फिरोजाबाद में कचौड़ियों का नाश्ता काफी फेमस है, लोग सुबह होते ही नाश्ते के लिए आना शुरू हो जाते हैं. वही उन्होंने बताया कि उनके यहां दो तरह की कचौड़ियां तैयार होती हैं. जिनमें आलू और दाल की कचौड़ियां हैं, इसके साथ ही खाने के लिए आलू की सब्जी और रायता भी दिया जाता है. उनकी कचौड़ियों की खास बात यह कि वह शुद्ध मसालों से खाने का आइटम तैयार करते हैं. जिससे इनका स्वाद बेहद अलग होता है. उनके यहां आने वाले लोग एक बार खाकर दोबारा जरूर आते हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments