जयपुर में आमजन की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘भास्कर समाधान’ का असर लगातार देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ शिकायतों पर तुरंत एक्शन होने से लोगों की लंबित समस्बंयाओं का समाधान हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाकों में सरक
.
ताजा मामलों में हीरावाला के जगदंबा नगर में सड़क पर पड़ा भारी निर्माण मलबा हटने और मोती डूंगरी रोड पर बंद स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त होने से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है। इस सराहनीय कार्य के लिए नगर निगम स्वास्थ्य शाखा के ओम थानवी को त्वरित कार्रवाई करने पर आज का ‘पब्लिक स्टार’ चुना गया है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।)
पीने को मिलता नहीं, सड़क पर बह रहा पानी शहर के विद्युत नगर की नीलकंठ कॉलोनी से हिम्मत सिंह ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर पोस्लिट किय था। उन्होंने लिखा था कि सरकारी पानी की पाइप लाइन कई दिनों से टूटी हुई है। जिसके कारण रोज पीने का पानी सड़क पर फैल रहा है। सिंह का कहना है कि, कई बार शिकायत कर चुके लेकिन समाधान नहीं मिल रहा है।
सड़क पर बहते पानी से लोगों में गुस्सा, बोले पीने को नहीं यहां बह रहा
केशव विहार में गंदगी से परेशान लोग गोपालपुरा बाईपास के केशव विहार से अनिल गर्ग ने बताया कि, खाली पार्क में आस-पास रहने वाले लोग कचरा डाल रहे है। जिसके कारण हर तरफ गंदगी हो रही है। जिसकी निगम के जरिए नियमित सफाई भी नहीं की जा रही है जिससे आ-पास के घरों में काफी बदबू आ रही है। यहां पास ही हॉस्पिटल भी है जहां मरीजों को भी इससे परेशान होना पड़ रहा है।

खाली प्लॉट बना ‘कचरा घर’, अस्पताल में मरीज घर में लोग परेशान
कॉलोनीवासियों पर हमला कर रहे बेसहारा जानवर शहर के हीरावाला इलाके से प्रवीण कुमावत ने बेसहारा पशुओं की समस्या के बारे में पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि उनकी गली में बेसहारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। ये आने-जाने वाले किसी भी छोटे बड़े व्सयक्भीति पर अचानक हमला कर देते हैं। मोहल्ले के बच्चों और बुजुर्गों का तो बाहर आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।

बेसहारा पशुओं और कुत्तों के हमले से बच्डों-बुजुर्गों में डर बना हुआ है
पेयजल लाइन डाली, सड़क टूटी ही छोड़ गए नींदड़ गांव के अभिनंदन ने बताया कि, उनके गांव से लेकर पहाड़ी के बीच में लोहा मंड़ी तक टूटे-गड्ढे भरी सड़क की बड़ी समस्या है। यहां पूरे रास्ते टूटी सड़क से हिचकोलों भरा सफर कर घर जाना पड़ रहा है। काफी समय पहले इलाके में पानी की पाइप लाइन जमीन में दबाई गई थी। इसके लिए अच्जिछी खासी सड़क खोद दी लेकिन जलदाय विभाग सड़क ठीक करवाना ही भूल गया।

हिचकोले खाते आने-जाने को मजबूर हैं नींदड़ से पहाड़ी के बीच लोग
शिकायत पोस्ट हुई तो चमकने लगी स्ट्रीट लाइट मोती डूंगरी रोड से हर्ष ने दैनिक भास्कर के समाधान सेगमेंट पर स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि जैन दादाबाड़ी के सामने रोड पर लगी सरकारी स्ट्रीट लाइट काफी समय से बंद है। जिसकी वजह से एरिया में हर तरफ अंधेरा छाया रहता है। शाम ढले यहां से निकलने में भी डर लगता है। भास्कर एप पर समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने एक्शन लेते हुए समाधान करवा दिया है।

यूजर ने समाधान सेगमेंट में पोस्ट की तो फिर से रोशन हो गया रास्ता
निर्माण मलबा हटने से रास्ता खुला हीरावाला के जगदम्बा नगर से ऋत्विक ने पोस्ट किया था कि सड़क पर निर्माण कार्य का मलबा और बड़े-बड़े पत्थर डाल दिए गए थे, जिससे रास्ता लगभग बंद हो गया था। क्षेत्र के लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी हो रही थी। वहीं वाहन चालकों को भी रास्ता बदलकर जाना पड़ रहा था। रात के समय हादसे का डर भी बना रहता था। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा और पत्थर हटवाए, जिसके बाद रास्ता फिर से सुचारु हो सका और लोगों को राहत मिली।

शिकायत के बाद संबंधित विभाग ने सड़क से मलबा और पत्थर हटवाए
आज के पब्लिक के स्टार: ओम थानवी जगदम्बा नगर क्षेत्र से ऋत्विक ने पोस्ट किया था कि सड़क पर निर्माण कार्य का मलबा और पत्थर डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। मलबे की समस्या के समाधान में नगर निगम स्वास्थ्य शाखा के ओम थानवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने तुरंत मौके पर टीम भेजकर सड़क पर पड़ा मलबा हटवाया। इससे स्थानीय लोगों की राह फिर से सुगम हो गई है।

आमजन को राहते देने के लिए थानवी चुने गए आज ‘पब्लिक के स्टार’
आमजन की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…

