Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यराजस्तानजमीनी विवाद को लेकर लाठी-पत्थर चले: तारबंदी करने के दौरान मारपीट,...

जमीनी विवाद को लेकर लाठी-पत्थर चले: तारबंदी करने के दौरान मारपीट, दोनों पक्षों के 10 लोग घायल – Bandikui News




दौसा जिले केसरीसिंहपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले। झगड़ें में दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए बांदीकुई उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बांदीकुई के बसवा थाना क्षेत्र का सुबह 10 बजे का है। एएसआई शीशराम ने बताया- हमें सुबह 10 बजे सूचना मिली कि केसरीसिंहपुरा गांव में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया है । 15 मिनट में मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों को घायलों को 108 की सहायता से उप जिला अस्पताल बांदीकुई में भर्ती कराया । घायल नर्बदा देवी ने बताया- हमारे पड़ोसी सुबह हमारी जमीन पर कटीले तार बांध रहे थे। हमने विरोध किया तो हमारे साथ मारपीट करना शुरू कर दी। वो हमारी जमीन को खुद का बताने लग गए। उन्होंने हमारी महिलाओं के साथ भी मारपीट की। दूसरे पक्ष भोमाराम सैनी कहा- यह जमीन हमारी है । नर्बदा देवी पक्ष के लोग इसे अपनी मानकर हमें इस पर काम करने से रोक रहे थे । हमने इन्हें रोका तो हमारे साथ मारपीट की । ये हुए घायल घायलों में नर्मदा देवी सैनी (48), आशु सैनी (25), राजती देवी (48), सावित्री देवी (28), सुनीता (35), केशंता (60), रमेश (50), पंचूराम (60), पिंटू (22) और शांति देवी (65) शामिल हैं। इन सभी को बांदीकुई के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments