सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर दो बजे पुलिस ने चेकिंग के दौरान 60 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी पर मांस ले जा रहे थे। पुलिस ने मांस और तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी को जब्त कर लिया है। पुलिस टीम मंडी थाना क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आली की चुंगी स्थित मंडी समिति के कूड़ाघर के पास एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी से 60 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कमेला कॉलोनी निवासी आसिफ पुत्र रमजानी और गोटेशाह की चुंगी निवासी कलीम पुत्र बहार अहमद के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और बरामद मांस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बरामद स्कूटी (संख्या UP11CN5314) को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। इस मामले में कोतवाली मंडी थाने में सीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में गौकशी, प्रतिबंधित मांस की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग और गश्त अभियान चलाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा, हेड कांस्टेबल महबूब, कांस्टेबल रवि कुमार और कांस्टेबल प्रवीन शामिल थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद मांस कहां से लाया गया था और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।
Source link
सहारनपुर में 60 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, दो गिरफ्तार: स्कूटी से ले जा रहे थे आरोपी, पुलिस ने आली की चुंगी से दबोचा – Saharanpur News
RELATED ARTICLES

