अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए कल मतदान होगा। चुनाव मैदान में 360 प्रत्याशी हैं, इनमें भाजपा के 79, कांग्रेस के 77 और 204 निर्दलीय व अन्य दलों के प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान के बाद 14 सितंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को माखुपुरा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज से ट्रेनिंग पूरी कर पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इधर, चुनाव से पहले वार्ड 61 में कांग्रेस प्रत्याशी के पुलिसकर्मी पति के निलंबन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने पुलिस विभाग पर भेदभाव का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने भी देर रात पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 5 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया। चुनाव को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और शहर में निगरानी के साथ फ्लैग मार्च जारी है। जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है अजमेर नगर निगम-360 उम्मीदवारों की कल तय होगी किस्मत:डेढ़ लाख से ज्यादा युवा तय करेंगे रिजल्ट; पढ़िए भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों की पूरी प्रोफाइल अब पल-पल की अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजरे…
Source link

