बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई है। मुजफ्फरपुर, भागलपुर, मुंगेर, पटना समेत 5 ठिकानों पर रेड हुई है। ईओयू बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार, नारद कुमार दास के खिलाफ 7 अक्टूबर 2026 को भ्रष्टाचार कानून की धाराओं के तहत केस नंबर 28/26 दर्ज हुआ। जांच में उनके पास वैध आय से 83,53,200 रुपए की अधिक संपत्ति मिली, जो कानूनी आय से करीब 64.93 प्रतिशत ज्यादा है। खबर अपडेट की जा रही है।
Source link

