Saturday, November 14, 2026
Homeराज्यराजस्तानकालंद्री बालिका स्कूल के नए भवन में सरस्वती प्रतिमा स्थापित: ज्ञान...

कालंद्री बालिका स्कूल के नए भवन में सरस्वती प्रतिमा स्थापित: ज्ञान पंचमी और बाल दिवस पर भामाशाह ने किया अनावरण – Sirohi News




सिरोही उपखंड के कालंद्री में ज्ञान पंचमी और बाल दिवस पर प्रेमरतन शाह मेमोरियल राजकीय बालिका सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। भामाशाह आर. के. ट्रस्ट ने करोड़ों रुपए की लागत से यह भवन बनवाया है। विधिकारक विरल जैन ने रमेश कुमार शाह और उज्ज्वला आर. शाह के हाथों मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। प्रिंसिपल विक्रम सिंह चारण, स्कूल स्टाफ और छात्राएं इस मौके पर मौजूद थीं। रमेश शाह ने अपने माता-पिता की स्मृति में भवन की डिजाइन तैयार करवाई और शिक्षा विभाग से मंजूर कराई। उन्होंने बताया कि वे पिछले 3 साल से भवन बनवा रहे थे और अब इसे शिक्षा विभाग को सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि कालंद्री की हर छात्रा परिवार, कस्बे और राज्य का नाम रोशन करे, यही उनका सपना है। उज्ज्वला शाह ने कहा कि स्कूल की छात्राओं को हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारनी चाहिए। सोनल शाह ने कहा कि उनके पिता रमेश शाह ने उन्हें आगे बढ़ाया और अब वे कालंद्री की छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा साथ खड़े हैं। प्रिंसिपल विक्रम सिंह चारण ने रमेश कुमार शाह और उज्ज्वला शाह का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ और छात्राएं उनके सपने को पूरा करने में कोई कमी नहीं रखेंगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments