खगड़िया के मड़ैया थाना क्षेत्र में बुधवार को तिलक चढ़ाने जा रहे लोगों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में वाहन सवार सभी छह लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, परबत्ता थाना क्षेत्र की काबेला पंचायत के जागृति टोला डुमरिया खुर्द से छह लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा गांव जा रहे थे। इसी दौरान मड़ैया थाना क्षेत्र में पसराहा की ओर जाते समय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। देखें, मौके से आई तसवीरें… हादसे में छह लोग हुए घायल दुर्घटना में बोधु साह, कामो साह, नीरज कुमार, नीतीश कुमार, अमित कुमार और तीरों साह घायल हो गए। बोधु साह और कामो साह को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला स्थानीय लोगों ने वाहन से घायलों को बाहर निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मड़ैया थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गश्ती वाहन को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जांच जारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस गश्ती वाहन को मौके पर भेजा गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी का इलाज जारी है। फिलहाल स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Source link

