बारां कृषि उपज मंडी में बुधवार को होने वाली जिंसों की नीलामी के लिए किसान मंगलवार शाम से ही उपज लेकर पहुंचने लगे। ज्यादा आवक के चलते शहर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ी और जाम लग गया। कॉलेज रोड से मांगरोल बाईपास के नलका फाटक तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग गईं। रात 3 बजे तक जाम के हालात बने रहे। कई किसान घंटों कतार में खड़े रहे।
सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी अब्दुल कलाम के नेतृत्व में पुलिस ने व्यवस्था संभाली। यातायात पुलिस ने देर रात तक जाम को नियंत्रित किया।
Source link

