Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यराजस्तानपिता और बेटे से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: 2...

पिता और बेटे से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: 2 अभी भी फरार, बाइक के आगे बाइक लगाकर रोका, हथियारों का भय दिखाकर की लूट – Bharatpur News



पिता पुत्र से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार दो फरार।

डीग जिले की कामां थाना पुलिस ने पिता और बेटे से लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी दो आरोपी फरार हैं। चार बदमाशों ने पिता और बेटे की बाइक के आगे बाइक लगाकर बाइक को रोका और हथियारों का भय दिखाकर उनसे लूटपाट की, पिता और बेटे ने काफी शोर

.

कामां थाने के ASI रविंद्र सिंह ने बताया कि 9 जून को भीम निवासी छिछरवाड़ी ने FIR देते हुए बताया था कि 23 मई की रात 10 बजे मैं और मेरे पिता भोलू छिछरवाड़ी मोड़ से अखरवाड़ी पहुंचे। वहां हमें बाइक सवार चार व्यक्तियों ने हमारी बाइक के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। तीन लोगों के हाथों में डंडा था। एक व्यक्ति के हाथ में कट्टा था।

चारों लोगों ने दोनों पिता और बेटे को बाइक से नीचे उतारा। जिसके बाद उन्होंने भीम से बाइक, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड मोबाइल और पर्स छीन लिया और, चारों बदमाश वहां से चले गए। दो बाइक सवार बदमाशों को भीम ने पहचान लिया। भीम और उसके पिता ने घटना के बाद काफी शोर मचाया लेकिन, जंगल होने के कारण वहां कोई नहीं आया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की तो, कल देवेंद्र निवासी कनवाड़ा और एक आरोपी को बेपर्दा गिरफ्तार किया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments