Friday, September 18, 2026
HomeदेशLearn English: अंग्रेजी की 5 सबसे आम गलतियां, जो लगभग हर नौसिखिया...

Learn English: अंग्रेजी की 5 सबसे आम गलतियां, जो लगभग हर नौसिखिया करता है, जानकर ही होगा सुधार


नई दिल्ली (Learn English Language). अंग्रेजी एक ग्लोबल भाषा है और इसे सीखना लगभग हर किसी के लिए जरूरी स्किल बन गया है. हममें से ज्यादातर लोग इसे स्कूल में या बाद में खुद ही सीखने की कोशिश करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंग्रेजी भाषा सीखने की प्रक्रिया के दौरान हम कुछ ऐसी आम गलतियां बार-बार दोहराते हैं, जो हमारी प्रोग्रेज को स्लो कर देती हैं? ये गलतियां केवल ग्रामर तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि यह हमारे सोचने और भाषा को इस्तेमाल करने के तरीके से भी जुड़ी हुई हैं.

चाहे आपने अभी-अभी अंग्रेजी सीखनी शुरू की हो या इंटरमीडिएट स्तर पर अटक गए हों, इन 5 आम गलतियों को पहचानना और उनसे बचना बहुत जरूरी है. इन्हें नजरअंदाज करने से न सिर्फ आपके कम्युनिकेशन में रुकावट आती है, बल्कि यह आपका कॉन्फिडेंस भी कम कर देता है. उदाहरण के लिए, जब हम अपनी भाषा के डायरेक्ट ट्रांसलेशन पर भरोसा करते हैं तो अजब-गजब और गलत वाक्य बन जाते हैं. कई छात्र शुरुआत में ही ‘परफेक्ट’ अंग्रेजी बोलने का प्रेशर ले लेते हैं, जिससे वे गलतियां करने के डर से बोलना ही छोड़ देते हैं.

अंग्रेजी सीखने के समय आम हैं ये 5 गलतियां

ये सामान्य गलतियां आपकी रोजमर्रा की बातचीत, लेखन और यहां तक कि प्रोफेशनल सेटिंग्स में भी साफ नजर आती हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि इन गलतियों को सुधारना मुश्किल नहीं है. बस आपको उन्हें पहचानने और स्वीकार करने की जरूरत है.

1. मातृभाषा से सीधा अनुवाद (Direct Translation)

यह शायद सबसे आम गलती है. छात्र अपनी मातृभाषा के वाक्यों को सीधे अंग्रेजी में अनुवाद करने की कोशिश करते हैं, जिससे वाक्य का व्याकरण या अर्थ पूरी तरह से बदल जाता है.

गलत: My name is Ram telling. (हिंदी: मेरा नाम राम बता रहा हूं.)

सही: My name is Ram.

समाधान: वाक्यों का अनुवाद करने के बजाय पूरे वाक्यांशों (Phrases) या Idioms को संदर्भ (Context) के साथ सीखें.

2. ‘S’ का गलत इस्तेमाल (Subject-Verb Agreement)

सिंगुलर (Singular) सब्जेक्ट के साथ वर्ब में ‘S’ लगाना (जैसे He, She, It के साथ) अंग्रेजी व्याकरण का बुनियादी नियम है, जिसे अक्सर नजरअंदाज किया जाता है.

गलत: She like coffee.

सही: She likes coffee.

समाधान: हमेशा याद रखें कि वर्तमान काल (Simple Present Tense) में जब कर्ता (Subject) ‘वह’ (He/She/It) या कोई एकवचन संज्ञा हो तो क्रिया (Verb) के साथ ‘s’ लगता है.

3. Prepositions की गलत जगह

‘In’, ‘On’, ‘At’, ‘To’ जैसे Prepositions का सही उपयोग कई बार भ्रमित करता है, खासकर जब अलग-अलग भाषाओं में इसके नियम अलग हों.

गलत: I am going on the school.

सही: I am going to the school.

समाधान: समय, जगह और मूवमेंट के लिए आम Prepositions का उपयोग बार-बार अभ्यास करें.

4. बोलने से डरना और परफेक्शन का इंतजार

बहुत से लोग गलतियां करने के डर से बोलने से हिचकिचाते हैं या तब तक इंतजार करते हैं, जब तक वे ‘परफेक्ट’ न हो जाएं. यह तरक्की में सबसे बड़ी बाधा है.

गलती: चुप रहना.

समाधान: गलतियां करें! बोलना शुरू करें. ध्यान रखें कि फ्लुएंसी एक्यूरेसी से पहले आती है. गलतियां सुधारने के लिए होती हैं, न कि डरने के लिए.

5. गलत Tense का चुनाव

कई बार छात्र समय बताने के लिए सही Tense का इस्तेमाल नहीं कर पाते, जिससे वाक्य का अर्थ अस्पष्ट हो जाता है. उदाहरण के लिए, Past Continuous की जगह Simple Past का इस्तेमाल करना.

गलत: Yesterday I went market when he called.

सही: Yesterday I was going to the market when he called या I went to the market yesterday…’

समाधान: Tense के बेसिक नियम समझें और यह सीखें कि अलग-अलग Tense किस समय और स्थिति को दर्शाते हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments