Last Updated:
Nongjrong: मेघालय का नोंगज्रोंग गांव बादलों के बीच बसा एक खूबसूरत स्थल है, जहां प्राकृतिक सुंदरता और खासी संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है. आप हमारी इस खबर में यहां की खासियत, घूमने लायक जगह और यहां जाने का सबसे बेस्ट टाइम के बारे में जान सकते हैं.
नोंगज्रोंग गांवमाइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (X) पर किए गए इस पोस्ट के बाद नोंगज्रोंग अचानक सुर्खियों में आ गया. यह गांव सच में एक ऐसा प्राकृतिक स्वर्ग है, जिसके बारे में देश-दुनिया अभी बहुत कम जानती है.
नोंगज्रोंग गांव मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में स्थित है. यह शिलांग से लगभग 60 किलोमीटर और मावकनरू से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है, जबकि निकटतम एयरपोर्ट गुवाहाटी का लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो लगभग 100 किलोमीटर दूर है.
Nongjrong
A village in the East Khasi Hills of Meghalaya, which due to its elevation, literally has its head in the clouds
The world knows little of these exceptional spots in India…

