सावन के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को भागलपुर के सुल्तानगंज उतरवाहिनी गंगा धाम से जल भरकर लाखों कांवरिये और डाक बम देवघर के लिए रवाना हुए। श्रावणी मेला में बिहार, झारखंड, नेपाल, बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, दार्जलिंग और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से
.
सावन की चौथी सोमवारी को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष बल तैनात किए गए हैं। मजिस्ट्रेट के अधिकारी भी निगरानी कर रहे हैं। भीड़ में चोर-उचक्कों से निपटने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात हैं। कांवरिये सुल्तानगंज के उतरवाहिनी गंगा से जल भरकर 105 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
भागलपुर में यूपी से भी भक्त आते हैं।
बारिश से मिली राहत
सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा भोलेनाथ के भक्तों पर मेहरबानी हुई है। पिछले दिनों तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण कांवरियों को यात्रा में काफी कठिनाई होती थी। लेकिन रविवार को मूसलाधार बारिश के बीच लाखों कांवरिये यात्रा कर रहे हैं।
बंगाल के ज्योतिष नाम के कांवरिया ने बताया कि वे पिछले 18 साल से बाबा धाम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा से जो भी मन्नतें मांगी हैं, वे पूरी हुई हैं। इस सावन में बारिश के बीच यात्रा करने में आनंद आ रहा है। सुल्तानगंज से लेकर पूरे कांवरिया पथ पर बोल बम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया है।

बारिश के बीच कावरियां रवाना हुए हैं।
नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल
मूसलाधार बारिश के कारण सुल्तानगंज के गंगा घाट रोड पर नाले का पानी उफान पर आ गया। गंदे पानी के कारण कांवरियों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नाले के कचरे के सड़कों पर आने से लोगों की आवाजाही में दिक्कतें हुईं। कांवरियों को नाले के गंदे पानी के बीच से होकर जाना पड़ा।

