इन दिनों हर रोज थकान महसूस होती है तो आप अपनी खराब नींद और स्ट्रेस को जिम्मेदार मानती हैं। लेकिन कई बार आपकी नींद और स्ट्रेस के अलावा खानपान की कुछ आदतें भी थकान के लिए जिम्मेदार होती है, जानें कैसे।
आजकल हर रोज आपको बहुत ज्यादा थकान महसूस होती है। तो अक्सर लोग इसके लिए नींद और स्ट्रेस को जिम्मेदार मानते हैं। उन्हें लगता है कि उनकी नींद पूरी नहीं हो रही या फिर वो बहुत ज्यादा स्ट्रेस ले रहे जिसकी वजह से उन्हें थकान का अनुभव हो रहा। लेकिन बहुत कम लोग अपनी थकान के लिए खाने की आदत को जिम्मेदार मानते हैं। जबकि न्यूट्रिशनिस्ट लक्ष्मी काले का कहना है कि कॉमन ईटिंग मिस्टेक एनर्जी के लो होने का कारण होती है। खाने-पीने की आदते ही हर दिन एनर्जी क्रैश होने का कारण होती है, जिसकी वजह से थकान महसूस होती है।
शुगर क्रैश
मीठे बिस्कुट और स्नैक्स भले ही इंस्टेंट एनर्जी बूस्ट का काम करते हैं। लेकिन इसका असर बहुत देर तक नहीं होता और ना कार्बोहाइड्रेट्स मूड को ठीक रखने में मदद करते हैं। जब कार्ब्स को प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, फाइबर के साथ मिक्स करके खाया जाता है तो ब्लड शुगर को स्लो होने में मदद मिलती है और एनर्जी क्रैश नहीं होता। और अक्सर लोग यहीं गलती करते हैं, जिससे उनको थकान महसूस होती है।
लंच के बाद नींद आती है
तो केवल लंच जिम्मेदार नहीं है बल्कि बॉडी की बायोलॉजिकल क्लॉक होती है। काफी सारे लोग दोपहर के बाद सुस्ती फील करते हैं और हाई फैट खाने की वजह से ये समस्या और बढ़ जाती है। ऐसे में खाने के बाद वाली सुस्ती को भगाने के लिए खाना छोड़ने की बजाय बैलेंस्ड मील चुनें जिसमे प्रोटीन, सब्जियां और हेल्दी फैट हो। ये खाना आपकी एनर्जी को दिनभर स्थिर बनाकर रखेगा।
शाम को पी गई कॉफी
शाम की सुस्ती भगाने के लिए कॉफी पीते हैं। ये कॉफी वैसे तो आपको नई एनर्जी देती है लेकिन गलत टाइम पर यहीं कॉफी आपकी नींद उड़ा सकती है। नतीजा अगले दिन आपको सुस्ती महसूस होगी। अगर रात को सोने के 6 घंटा पहले भी 400 मिली ग्राम कॉफी पी गई है तो इससे आपकी एक घंटे की नींद कम हो जाती है और नतीजा अगले दिन सुस्ती और थकान।
सही टाइम पर सही टेस्ट करवाएं
अगर ये थकान और सुस्ती लगातार महसूस हो रही है तो न्यूट्रिशन की कमी को इग्नोर करना ठीक नहीं। लो आयरन और लो विटामिन बी12 की वजह से लगातार थकान होती है। और, इंडिया में ज्यादातर महिलाएं इन दोनों न्यूट्रिशन की कमी से जूझ रही हैं। तो चाय-कॉफी की टाइमिंग, सही और बैलेंस मील खाने और पूरी नींद लेने के बाद भी अगर सुस्ती, थकान महूसस होती है तो डॉक्टर से चेकअप और टेस्ट जरूर कराने चाहिए।

