Monday, July 7, 2025
Homeराज्यबिहारऔरंगाबाद में नहर में डूबने से युवक की मौत: स्नान करने...

औरंगाबाद में नहर में डूबने से युवक की मौत: स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा, तीन दिन पहले पत्नी के ननिहाल आया था – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से हादसा हुआ है। 4 घंटे के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। घटना राजापुर झिकटिया गांव के पास की है।

.

मृतक सियाराम बिंद(35) नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। तीन दिन पहले पत्नी रिजंती देवी के साथ उसके ननिहाल आया था। रविवार को दोपहर पूर्वी सोन उच्च स्तरीय नहर में स्नान करने गया था। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर शाम नहर में शव मिला। चार साल पहले शादी हुई थी। 2 बेटी है, एक डेढ़ साल की और दूसरी की उम्र सिर्फ नौ महीने है।

शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस।

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष मो. इरशाद ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। बयान के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments