Thursday, November 26, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज-बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत: ठाकुरगंज में...

किशनगंज-बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत: ठाकुरगंज में ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन, अवैध खनन पर रोक की मांग – Kishanganj (Bihar) News


किशनगंज के ठाकुरगंज मुख्य सड़क मार्ग पर गुरुवार शाम हाजीचौक तैयबपुर के समीप बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

.

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर टायर जलाए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए अवैध बालू खनन और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के परिचालन को जिम्मेदार ठहराया।

देवीचौक की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

मृतक की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र की बुढ़नई पंचायत के झारबाड़ी टप्पू निवासी सेवानिवृत्त चौकीदार मोहम्मद ऐनुल के पुत्र नूर अली (22) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नूर अली बाइक से अपने घर से ठाकुरगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाजीचौक तैयबपुर के पास देवीचौक की तरफ से आ रहे बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

टायर जलाकर सड़क जाम, वाहनों की कतारें

हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध बालू खनन और बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के परिचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित हुआ।

पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया

जाम और हंगामे की सूचना पर एसडीपीओ-टू मनोज कुमार, पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडेय और चिचुआबाड़ी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। चिचुआबाड़ी ओपी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर जब्त कर लिया है।

समाचार प्रेषण तक पुलिस अधिकारी लोगों को शांत कराने और जाम हटवाने में जुटे थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments